महरौनी: ग्राम छिल्ला में घर के पास टपरे में बंधी चार भैंसें अज्ञात चोरों ने चुराई, पीड़ित ने महरौनी कोतवाली में दी शिकायत
कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिल्ला में घर के पास टपरे में बंधी हुई चार भैंसें अज्ञात चोर शनिवार की रात्रि के समय चुरा कर ले गए। उक्त मामले में पीड़ित ने महरौनी कोतवाली पर शिकायती पत्र देते हुए मामले की जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने की मांग की है।