जालोर-सिरोही सांसद लुंबा राम चौधरी ने जालोर जिले के रामसीन स्थित सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अव्यवस्थाएं और खस्ताहाल स्थिति देखकर सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार के निर्देश दिए।
सांसद ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, चिकित्सकीय सेवाओं और अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी ली। #sanchalnews #sanchalnewslive #jalore #Sirohi #ramsin
Rajasthan, India | Aug 17, 2026