सिवनी: सिवनी कलेक्टर लंबित मामलों पर सख्त, जनशिकायत और CM हेल्पलाइन के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
Seoni, Seoni | Sep 28, 2026 सिवनी कलेक्टर नेहा मीना ने समय-सीमा बैठक में लंबित प्रकरणों, जनशिकायतों और CM हेल्पलाइन की समीक्षा की। सोमवार को अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण, विभागीय समन्वय और वास्तविक समस्या समाधान के निर्देश दिए। साथ ही सेवा संकल्प व आगामी ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की।