*कोटा में तालाब में मिला अर्धनग्न महिला का शव, नहीं हुई पहचान
अनंतपुरा थाना क्षेत्र की क्रेशर बस्ती में मिला शव*
मंगलवार शाम करीब 4 बजे तालाब में शव मिलने से मचा हड़कंप
मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम, पुलिस जुटी महिला की पहचान में
कोटा। अनंतपुरा थाना क्षेत्र की क्रेशर बस्ती में मंगलवार शाम एक तालाब में अर्धनग्न महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। बुधवार तक महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। फिलहाल पुलिस महिला की पहचान के प्रयास के साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है
Ladpura, Kota | Oct 1, 2026