बिछिया: अंजनिया में ग्रामीण दुकानदारों से रोजाना वसूली, ठेकेदार पर तय रकम से ज्यादा लेने के आरोप
ग्राम पंचायत अंजनिया में आसपास के गांवों से ग्रामीण प्रतिदिन सब्जी और छोटी-फुटकर दुकानें लेकर पहुंचते हैं। अब इन्हीं दुकानदारों से तय रकम से ज्यादा वसूली किए जाने के आरोप सामने आए हैं। कथित तौर पर 50 से 60 रुपए तक की रोजाना वसूली की जा रही है। 5अक्टूबर सोमवार को दोपहर 2:30 भागपुर-सिमईया से अंजनिया पहुंचे सब्जी विक्रेता लखन मरावी ने इस संबंध में जानकारी दी l