सिंघवारा: विशनपुर में हत्या मामले के दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
विशनपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, विशनपुर थाना कांड संख्या 107/26, धारा 103(1)/3(5) BNS के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त रामप्रीत महतो, पिता विश्वनाथ महतो एवं एक महिला अभियुक्त, दोनों निवासी डीहलाही, थाना विशनपुर, जिला दरभंगा को 14 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।