दनियावां: दनियावां-फतुहा पथ पर बना धोवा पुल का एक्सपेंशन में आयी खराबी के कारण परिचालन होगा बंद।
दनियावां-फतुहा पथ पर बना धोवा पुल का एक्सपेंशन में आयी खराबी के कारण दो-तीन दिनों में पुल पर किसी भी तरह के वाहन का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। इस संबंध में राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता जलील अहमद ने बताया कि पुल की मरम्मती के दौरान पुल से आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि यातायात परिचालन बंद करने की अनुमति जिला प्रशासन दे दिया है।