टिहरी: टिहरी में राजस्व वसूली और पुराने वादों के निपटान में डीएम का सख्त फरमान
टिहरी में राजस्व वसूली तेज करने और तीन साल से पुराने मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने दिए। विभागीय समीक्षा के बाद परिवहन और आबकारी विभाग ने अहम राजस्व जमा किया। अवैध शराब के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हुई। डीएम ने राशन कार्ड सत्यापन और खाद्यान्न-एलपीजी की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा।