सेवा सेतु शिविरों में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ नवीन पंजीयन किए गए
-
विभिन्न विभागों ने योजनाओं एवं उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर नागरिकों को दी उपयोगी जानकारी
-
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत आज जिले के सभी जनपद मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के माध्यम से शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही नवीन पंजीयन की कार्यवाही भी मौके पर की गई।
शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाई गई पोषण प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। उद्यानिकी विभाग ने विभिन्न फलदार एवं शोभादार पौधों की जानकारी नागरिकों को दी। पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित विशेष मॉडल प्रस्तुत किए।
आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा हस्तशिल्प कला से तैयार मिट्टी एवं लकड़ी के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। समूहों द्वारा निर्मित विभिन्न घरेलू उपयोगी उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मत्स्य विभाग, आदिम जाति एवं कल्याण विभाग, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, सामाजिक न्याय विभाग तथा किसान कल्याण एवं कृषि विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए गए।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्टॉल लगाकर आम नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सुझाव दिए गए। विभागीय स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं, पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
जिले में टीकमगढ़ जनपद पंचायत स्थित उत्सव भवन में श्री राजेंद्र तिवारी, श्री विकास यादव,स्वप्निल तिवारी, श्री गोपाल सिंह राय, श्री जनमेजय तिवारी, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटोरिया, तहसीलदार श्री सतेंद्र गुर्जर सहित संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीयजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
इसी प्रकार बल्देवगढ़ जनपद पंचायत के मंगल भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह, श्री छत्रपाल सिंह छोटू राजा, श्री रामगोपाल चौरसिया, श्री पूरन लोधी, श्रीमती सुखवती आदिवासी, श्री बारेलाल नंदू चौरसिया, श्री सुरेंद्र लोधी, श्री सुंदर तिवारी, अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम बलदेवगढ़ श्री निशांत भूरिया, सीईओ जनपद पंचायत श्री विकास राव, तहसीलदार प्राची जैन, परियोजना अधिकारी श्री महेश दोहरे, बीएमओ डॉ. अंकित त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीयजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।
#SevaSankalpAbhiyan
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Oct 3, 2026