गाण्डेय: गांडेय बाजार में मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, दिखा देशभक्ति का जोश
Gandey, Giridih | Aug 14, 2026
गांडेय प्रखंड मुख्यालय स्थित गांडेय बाजार में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे देशभक्ति का जोश देखने को मिला। गांडेय मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में गांडेय विधानसभा के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार शामिल हुए।