नौगांव: टूटी पुलिया की शिकायत पर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने लिया संज्ञान, बोले- 15 अगस्त के बाद गांव पहुंचेंगे
महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं की परेशानी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत टटम के स्कूल के छात्र-छात्राओं ने छतरपुर कलेक्टर मृणाल मीना को शिकायती आवेदन देकर बताया था कि स्कूल जाने वाले रास्ते के बीच बनी पुलिया काफी समय से टूटी पड़ी है। बारिश के दौरान रास्ते पर कीचड़ और प