ग्यारसपुर: बच्चे हैं, स्कूल है… फिर भी वर्षों से लटका है ताला, चोपड़ा में बच्चों के भविष्य पर सवाल
जिले के ग्यारसपुर विकासखंड के आदिवासी बहुल ग्राम चोपड़ा में शिक्षा व्यवस्था की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। गांव में बच्चे हैं, स्कूल की इमारत भी है, लेकिन वर्षों से स्कूल के दरवाजे पर ताला लटका हुआ है।स्कूल बंद होने के कारण मासूम बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उनका भविष्य अंधकार में जाता दिखाई दे रहा है