मोहनपुर: हेमजापुर से एससी-एसटी मामले का आरोपी गिरफ्तार
Mohanpur, Gaya | Aug 17, 2026 मोहनपुर में एससी-एसटी मामले का आरोपी गिरफ्तार मोहनपुर थाना पुलिस ने मारपीट से जुड़े एससी-एसटी एक्ट के वर्ष 2025 के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे बताया कि आरोपी मोहम्मद इमरान कुरैशी को मोहनपुर थाना क्षेत्र के हेमजापुर गांव से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया