मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के मावा व्यापारी की भतीजी प्राची की मौत पर हंगामा, ससुराल के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन, दहेज उत्पीड़न के आरोप
मुजफ्फरनगर में मावा व्यापारी की भतीजी प्राची की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल के बाहर शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और बेटी की हत्या का आरोप लगाया। प्राची की शादी नवंबर 2025 में हार्दिक गोयल से हुई थी। गाजियाबाद में पोस्टमार्टम के बाद शव मुजफ्फरनगर लाया गया। नई मंडी पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।