बाघमारा/कतरास: बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने विधानसभा सत्र में पीएचईडी मंत्री को ज्ञापन सौंपा
बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने विधानसभा सत्र के दौरान पीएचईडी मंत्री को ज्ञापन सौंपकर बंद पड़ी तेलमच्चो–महुदा जलापूर्ति योजना पर 24 घंटे में जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि गर्मी में जनता को पानी की समस्या हो रही है। मंत्री ने शीघ्र संज्ञान लेकर समाधान का आश्वासन दिया।