बड़ौद: उमंग कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल बापचा में किशोर विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं दिव्यांगों के प्रति संवेदन
किशोर बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य एवं उनके सर्वांगीण विकास को लेकर संचालित उमंग कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल बापचा बड़ौद में बुधवार दोपहर 3 बजे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों से किशोरावस्था के दौरान होने वाले मानसिक एवं भावनात्मक बदलावों को लेकर संवाद किया गया। इस दौरान बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन, आपसी