दरियापुर: ननटोली मोड़ पर बाइक सवार भाइयों से लूट, दो राउंड फायरिंग कर भागे बदमाश
दरियापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डेरनी थाना क्षेत्र के सूतीहार ननटोली मोड़ के पास गुरुवार की देर रात बदमाशों ने बाइक सवार दो भाइयों को रोककर 2900 रुपए लूट लिए। मकेर थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी ललन साह के पुत्र अनीष कुमार व संजीव कुमार रेड्डी महेशिया बाजार से दुकान बंद कर सूतीहार स्थित