*स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट ने किया गौ सेवा एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम*
*स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट द्वारा हरि ओम गौशाला, कोटला बरोग, सिरमौर* में गौ सेवा एवं जरूरतमंद लोगों के लिए वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों ने गौ माता की सेवा करते हुए उन्हें हरा चारा एवं गुड़ खिलाया तथा गौशाला में अन्य सेवा कार्य किए। सभी ने गौ माता की सेवा कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद लोगों को कपड़े भी वितरित किए गए, ताकि समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता की जा सके। इस नेक कार्य में *लायंस क्लब सोलन वैली* ने भी *माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट* का सहयोग किया। दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने मिलकर गौ सेवा एवं वस्त्र वितरण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
मां शूलिनी सेवा ट्रस्ट ने गौ सेवा के लिए चोकर, पशु आहार (फीड), तारामीरा तथा गौ माता के लिए आवश्यक अन्य सामग्री दान करने वाले सभी दानदाताओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट ने कहा कि समाज के लोगों द्वारा दिए गए सहयोग से इस सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।
इसी अवसर पर ट्रस्ट द्वारा आयोजित कपड़ा दान एवं Clothing Drive के तहत जरूरतमंद लोगों के लिए 1700 से अधिक कपड़े एकत्रित किए गए। ट्रस्ट ने कपड़े दान करने वाले सभी नागरिकों का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने आगे बढ़कर जरूरतमंदों की सहायता के लिए अपना सहयोग दिया।
माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का दिन नहीं, बल्कि समाज और जीव-जंतुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का भी अवसर है। गौ सेवा और जरूरतमंदों की सहायता इसी भावना का एक छोटा-सा प्रयास है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ट्रस्ट एवं लायंस क्लब सोलन वैली के सद स्यों और सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Solan, Solan | Aug 16, 2026