पाटी: चौकी मार्ग पर पाइप पुलिया नीचे से खोखली, MPRDC व निर्माण एजेंसी की लापरवाही से हादसे का खतरा
Pati, Barwani | Aug 3, 2026 ग्राम पंचायत चौकी में बावनगजा से बोकराटा तक बने टू लेन डामरीकरण मुख्य मार्ग पर स्थित पाइप पुलिया के नीचे की मिट्टी पूरी तरह बह जाने से पुलिया खोखला (पोला) हो चुका है। इससे आए दिन किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। सड़क निर्माण एजेंसी की घोर लापरवाही और मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC विभाग की अनदेखी के कारण यह महत्वपूर्ण पुलिया कभी भी पूरी तरह धंस सकती।