सिवनी मालवा: ईसाई समाज ने कब्रिस्तान के सामने भवन निर्माण का विरोध किया, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सिवनी मालवा में ईसाई समुदाय के लोगों ने शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे कब्रिस्तान के सामने नगर पालिका द्वारा किए जा रहे कॉम्प्लेक्स निर्माण का विरोध किया है। इसी कड़ी में समुदाय के लोगों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के नाम तहसीलदार नितिन झोड़ को ज्ञापन सोपा। ईसाई समाज के लोगों का आरोप है कि इस निर्माण के लिए लगभग 10 फीट जगह पर अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया है।