सादाबाद: सीस्ता के पास ट्रैक्टर और मैक्स लोडर में हुई टक्कर, मैक्स लोडर में लगी आग, फायर कर्मियों ने बमुश्किल पाया काबू
सादाबाद की ओर से आलू लादकर ट्रैक्टर आगरा की तरफ जा रहा था। आगरा की ओर से हाथरस की तरफ एक मैक्स पिकअप आ रही थी। बरोस और सीस्ता के बीच ट्रैक्टर और मैक्स लोडर में भिड़ंत हो गई जिससे मैक्स लोडर में आग लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कर्मियों ने आग पर काबू पाया।