बीकानेर: कृषि विश्वविद्यालय में सीएम भजनलाल शर्मा ने किया ध्वजारोहण
बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, आईजी ओम प्रकाश, जिला कलेक्टर निशांत जैन, एसपी मृदुल कच्छावा सहित प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे।