महरौनी: कस्बा महरौनी में दो दबंगों ने बीच सड़क पर एक युवक के साथ जूतों और लात-घूसों से जमकर की मारपीट
कस्बा महरौनी में दो दबंगों ने बीच सड़क पर एक युवक के साथ जूतों एवं लात घूसो से किसी बात की विवाद को लेकर जमकर मारपीट की। वही मौके पर मौजूद लोग मूक दर्शक बनकर देखते रहे। मारपीट की घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया है जो शनिवार दोपहर करीबन 2:00 से वायरल हो रहा है।