लखीमपुर: छाऊंछ चौराहे से निकली तिरंगा यात्रा, शहर देशभक्ति के रंग में रंगा
लखीमपुर खीरी जिले के सदर तहसील क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे छाऊंछ चौराहे से समाजसेवी अरुण वर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों के साथ विभिन्न चौराहो तक पहुंचे।