पुपरी: पुपरी मध निषेध थाना पुलिस ने सुरसंड के हरि गाछी के निकट एक बाइक से 45 बोतल शराब बरामद की
मध निषेध थाना पुपरी की पुलिस सुरसंड के हरि गाछी के निकट एक बाइक से 45 बोतल शराब को बरामद कर लिया है। वहीं तस्कर भागने में सफल रहा। इस संबंध में पुलिस मंगलवार को एक बजे दिन में शराब बरामदगी की जानकारी देते हुए मध निषेध थाना पुपरी में प्राथमिकी दर्ज की है।