भैंसदेही: भैंसदेही पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 21 बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
मोटरसाइकिल चोरी मामले में भैंसदेही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी के एक गिरोह का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 21 चोरी की मोटरसाइकिलें, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है, बरामद की गई हैं। मामले में दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं एक आरोपी को