गुण्डरदेही: गुण्डरदेही पुलिस ने सड़क पर खड़े 12 चक्का ट्रकों पर की कार्रवाई, 2 वाहन किए जब्त
गुण्डरदेही। धमतरी चौक के मुख्य मार्ग पर खतरनाक तरीके से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने के मामले में गुण्डरदेही पुलिस ने दो 12 चक्का ट्रक जब्त कर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने धारा 285 बीएनएस एवं धारा 130(3) मोटरयान अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया।पुलिस के अनुसार अशोक कुमार गोरे, निवासी भीमकन्हार के ट्रक क्रमांक CG 19 BF 3237 और मंगल सिंह, निवासी महामाया के ट्रक क्रमांक CG 19 BF 3555 को सड़क पर अवैध एवं खतरनाक तरीके से खड़ा पाया गया था। इससे राहगीरों और वाहन चालकों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी