फतेहाबाद: फतेहाबाद के ग्राम गढ़ी साबराय में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया हंगामा, विद्युत विभाग ने भाई को नियुक्ति पत्र सौंपा
Fatehabad, Agra | Aug 11, 2026 फतेहाबाद के ग्राम गढ़ी साबराय में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत पर पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा । इस दौरान पीड़ित परिवार को मुआवजे के साथ-साथ मृतक के भाई को विद्युत विभाग में संविदा कर्मी की नौकरी दिए जाने का आश्वासन दिया गया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र सोपा इसके बाद ही अंतिम संस्कार हो सका।