कुटुंबा: कुटुंबा में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
कुटुंबा प्रखंड क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय से लेकर गांवों तक विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी एवं शैक्षणिक संस्थानों में आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रगान के साथ लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश की एकता एवं अखंडता का संकल्प लिया।