#अवैध_हथकड़_शराब_के_विरूद्ध_डीग_पुलिस_की_बड़ी_कार्रवाई
#करीब_3000_लीटर_वॉश_और_05_भट्टियां_कीं_नष्ट
डीग जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए डीग पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ कांबले ने लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कुम्हेर पुलिस ने अवैध हथकड़ शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने मौके से करीब 3000 लीटर वॉश (शराब बनाने का कच्चा माल) और 05 अवैध हथकड़ शराब की भट्टियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, आज दिनांक 29 सितम्बर 2026 को पुलिस को कस्बा कुम्हेर के छापर मोहल्ला में अवैध देशी हथकड़ शराब बनाने की पुख्ता सूचना मिली थी। इस सूचना पर वृत्ताधिकारी (CO) वृत्त डीग श्री सीताराम एवं कुम्हेर थानाधिकारी जीतेन्द्र सिंह मय पुलिस जाप्ता द्वारा छापर मोहल्ला के निकट पीली पोखर के पास त्वरित छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को मौके पर अवैध हथकड़ शराब बनाने के लिए ड्रमों और बर्तनों में तैयार किया गया करीब 3000 लीटर कच्चा वॉश मिला। इसके साथ ही वहां शराब खींचने के लिए 05 अवैध भट्टियां संचालित की जा रही थीं। पुलिस जाप्ते ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर ही सभी पांचों भट्टियों को ढहा दिया और 3000 लीटर वॉश को बहाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया।
पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब का धंधा करने वाले असामाजिक तत्वों और माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जिले में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी पूरी कड़ाई से जारी रहेगा।