5 दिनों से बिजली संकट, उमस में बेहाल अमरपुर के लोग | किसानों की सिंचाई भी प्रभावित
अमरपुर प्रखंड में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति की अनियमितता ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अमरपुर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रतिदिन कई घंटे बिजली बाधित रहने की शिकायत सामने आ रही है। उपभोक्ताओं के अनुसार, शहर में करीब 10 से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
लक्ष्मीपुर-चिरैया पावर सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बिजली कटौती के साथ लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। इसका असर घरों, दुकानों और छोटे कारोबार के साथ-साथ किसानों की सिंचाई पर भी पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि बारिश कम होने के कारण सिंचाई के लिए बिजली पर निर्भरता बढ़ी है। समय पर बिजली नहीं मिलने से धान की रोपनी प्रभावित हो रही है। स्थानीय किसानों के अनुसार अब तक करीब 30 से 40 प्रतिशत खेतों में ही धान की रोपनी हो सकी है।
बिजली संकट से नाराज उपभोक्ताओं ने जल्द आपूर्ति व्यवस�
Amarpur, Banka | Aug 9, 2026