स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
#स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay #GPM #तिरंगा