नौगांव: शराबी युवक का अर्जुन पैलेस के पास महिलाओं से मारपीट, वीडियो वायरल; देर रात सड़क पर बवाल, पुलिस
शुक्रवार रात करीब 11 बजे अर्जुन पैलेस के पास हंगामे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक नशे की हालत में कुछ लोगों और महिलाओं के साथ कथित तौर पर मारपीट करता नजर आ रहा है। वीडियो में युवक के व्यवहार को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में नाराजगी दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि देर रात हुए इस घटनाक्रम के दौरान मौके पर काफी