हायाघाट: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ CPI ने पदयात्रा निकाली, 1 सितंबर को दिल्ली चलने की अपील की
हायाघाट। महंगाई, बेरोजगारी तथा बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) हायाघाट के तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई। चंदनपट्टी, चंचल नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में निकली पदयात्रा का नेतृत्व पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य कॉ. मणिकांत झा और अंचल मंत्री मोहम्मद कलाम ने किया।