80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी पटना जिले के धनरूआ प्रखंड अंतर्गत नदवां पंचायत के ग्राम नदवां स्थित महादलित टोला में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में स्थानीय वयोवृद्ध श्री जुगेन्द्र मांझी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महादलित, दलित, पिछड़े एवं अति पिछड़े सहित सभी वर्गों के कल्याण एवं उनके जीवन में समृद्धि लाने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि नदवां के महादलित टोले के विकास को नई गति देने के लिए शिक्षा, खेल, पंचायत एवं सामुदायिक सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को मंजूरी दी गई है।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र भवन एवं सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 12-12 लाख रुपये, उच्च विद्यालय, नदवां के खेल मैदान के जीर्णोद्धार के लिए 1 करोड़ 7 लाख रुपये, पंचायत सरकार भवन के निर्माण के लिए लगभग 2.50 करोड़ रुपये तथा कन्या विवाह मंडप के लिए 50 लाख रुपये की योजना स्वीकृत की गई है।
साथ ही, नदवां हाई स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #katihar
4 views | Katihar, Bihar | Aug 15, 2026