जोश, उमंग और देशभक्ति के रंग में रंगा जीपीएम!
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुकुल खेल मैदान पेंड्रारोड में विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने तिरंगा फहराकर मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश वाचन किया। शानदार मार्च पास्ट, देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राष्ट्रगान से पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा।
इस अवसर पर साइबर जागृति अभियान का शुभारंभ किया गया तथा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 49 व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
#स्वतंत्रता_दिवस #IndependenceDay #GPM
161 views | Bilaspur, Chhattisgarh | Aug 15, 2026