बगोदर: हेसला टांडपर में एक बंद घर से लाखों के नगदी और जेवरात चोरी
बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला में एक घर में चोरी की घटना हुई है।जहां हेसला टांडपर में तैबून निशा के बंद घर को निशाना बनाते हुए 85 हजार नगदी समेत लाखो की सोने चांदी के जेवरात पर हाथ सफा कर लिया।चोरी की घटना की जानकारी गृह स्वामियों को सोमवार देर शाम साढे आठ बजे घर पहुंचने पर हुई।