🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव 🚨
🔴 भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में जलभराव का कहर! देवपुर अदनखेड़ा गांव में रास्ता बंद, ग्रामीण परेशान
उन्नाव। भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक सिकंदरपुर कर्ण के देवपुर अदनखेड़ा गांव में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई है। गांव में पानी भर जाने के कारण लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को अपने घरों तक आने-जाने में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने और नाला न बनने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसके चलते रास्तों पर जलभराव बढ़ता जा रहा है और लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
🔴 आखिर कब होगा समस्या का समाधान?
गांव में जलभराव के कारण रास्ता बंद होने जैसी स्थिति से ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब सवाल यह उठता है कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारी इस समस्
Unnao, Unnao | Oct 13, 2026