स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड मे भाग लेनी वाली टुकडियो को मिले पुरस्कार
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में 12 टुकडियों ने परेड में भाग लिया। जिसमें सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार पुलिस प्रशिक्षण शाला को, व्दितीय पुरस्कार जिला पुलिस बल महिला विंग को तथा तृतीय पुरस्कार होमगार्ड को प्राप्त हुआ, जबकि जूनियर वर्ग में एन सी उत्कृष्ट विद्यालय को प्रथम , एन सीसी जवाहर नवोदय विद्यालय को व्दितीय तथा गलर््स गाईड कन्या उमावि को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। राष्ट्रगान दल के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय एवं पुलिस बैंड को पुरस्कृत किया गया । रक्षित निरीक्षक राजमती परस्ते एवं प्रियंका शर्मा , पायलट सुहानी, प्राची, रीता , सुमिरन व निरीक्षण वाहन चालक रजत भटट को भी पुरस्कार मिला। मंच संचालक के लिए सुशील मिश्रा एवं अहाना व्दिवेदी को मुख्य अतिथि व्दारा पुरस्कृत किया गया।
#CMMadhyaPradesh
#Jansampark_Madhya_Pradesh
#उमरिया
#umaria
#IndependenceDaySale