करनाल: करनाल में दो तस्करों से 8 दुर्लभ कछुए बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Karnal, Karnal | Aug 14, 2026 करनाल पुलिस और वाइल्ड लाइफ विभाग ने दो तस्करों राजन और पातुन को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 8 दुर्लभ कछुए और एक मछली बरामद हुई है। आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कछुए फिलहाल सुरक्षित स्थान पर रखे गए हैं।