Public App Logo
26वां वसुंधरा प्रतिष्ठा समारोह संपन्न कल स्व. देवी प्रसाद चौबे की 50वीं पुण्य स्मृति में महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में 26वें वसुंधरा प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर पत्रकार एवं संस्कृतिकर्मी श्री राजेश गनोदवाले को 26वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही कृति ‘बहुमत’ एवं ‘वसुंधरा’ के विशेषांक का विमोचन हुआ। कार्यक्रम में विधायक श्री रिकेश सेन, पूर्व मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, श्री प्रदीप चौबे, श्री शशांक शर्मा, श्री विनोद मिश्र सहित पत्रकारिता, साहित्य एवं संस्कृति जगत के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। #VasundharaSamman #Durg #Bhilai #Chhattisgarh #लोकसंस्कृति पत्रकारिता - Durg News