Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

#कटान प्रभावित गोपालपुर टांडी पहुंचे डीएम, अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश #गोपालपुर टांडी को बचाने की कवायद तेज, डीएम ने बाढ़ विभाग को दिए सख्त निर्देश #कटान प्रभावितों को राहत देने के निर्देश, तीन दिन में भुगतान और भूमि पट्टा सुनिश्चित करने का आदेश #बलिया। #तहसील बैरिया के अंतर्गत ग्राम गोपालपुर टांडी में घाघरा नदी से हो रहे कटान का मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कटान प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि अब तक घाघरा नदी के कटान से पांच मकान नदी में समाहित हो चुके हैं। #इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड को निर्देश दिया कि लगभग 100 मीटर के दायरे में नदी की मुख्य धारा को तकनीकी उपायों के माध्यम से मोड़ने की तत्काल व्यवस्था की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर गोपालपुर टांडी गांव को बचाया जाए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया कि गांव के सभी मकानों का सर्वे कर उन्हें चिन्हित किया जाए। जिन मकानों पर कटान का खतरा है, उन्हें तत्काल खाली कराकर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए। साथ ही आसपास के संवेदनशील गांवों को भी चिन्हित कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। #उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घाघरा नदी में समाहित हो चुके मकानों के स्वामियों को तीन दिन के भीतर आर्थिक सहायता का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा प्रभावित परिवारों को आवास हेतु भूमि पट्टा उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी तीन दिन के अंदर पूरी की जाए।जिलाधिकारी ने विकास खंड रेवती को निर्देश दिए कि यहां पर प्रकाश व्यवस्था कराने को कहा। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष कटान से प्रभावित 17 लोगों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित ईओ को तीन दिन के भीतर लंबित भुगतान कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण में एसडीएम बैरिया, अधिशासी अभियंता बाढ़ खण्ड एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Sikanderpur, Ballia | Jul 14, 2026

MORE NEWS

बलिया: आईआरटीएस निर्भय नारायण सिंह ने विकास पुरुष स्व. उमाशंकर सिंह को दी अनोखी श्रद्धांजलि

बलिया: आईआरटीएस निर्भय नारायण सिंह ने विकास पुरुष स्व. उमाशंकर सिंह को दी अनोखी श्रद्धांजलि

Ballia, Ballia | Aug 16, 2026

#अटल स्मृतियों को नमन, अटल आदर्शों को प्रणाम; मुख्यमंत्री योगी ने अटल जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
 
#लखनऊ

#भारत रत्न एवं पूर्व #प्रधानमंत्री स्व. #अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अटल जी के राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पित जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
मुख्यमंत्री #योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का छह दशक का सार्वजनिक जीवन निर्विवाद रहा। अटल जी भारतीय राजनीति के ‘अजातशत्रु’ के रूप में राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहे।
 
उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन का केवल एक ही ध्येय था—‘राष्ट्र प्रथम’। उन्होंने सदैव दल से ऊपर देश को महत्व दिया।
 
#मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया की किसी भी ताकत के सामने झुके बिना भारत की सुरक्षा के लिए किस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए, यह अटल जी ने भारत को परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित करके साबित कर दिखाया था।
 
#मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए अटल जी का समर्पित जीवन सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। उनकी विचारधारा, आदर्श और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बने रहेंगे।
 
इस अवसर पर अटल जी की स्मृतियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों और राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया।

#अटल स्मृतियों को नमन, अटल आदर्शों को प्रणाम; मुख्यमंत्री योगी ने अटल जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण #लखनऊ #भारत रत्न एवं पूर्व #प्रधानमंत्री स्व. #अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अटल जी के राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पित जीवन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री #योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का छह दशक का सार्वजनिक जीवन निर्विवाद रहा। अटल जी भारतीय राजनीति के ‘अजातशत्रु’ के रूप में राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन का केवल एक ही ध्येय था—‘राष्ट्र प्रथम’। उन्होंने सदैव दल से ऊपर देश को महत्व दिया। #मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया की किसी भी ताकत के सामने झुके बिना भारत की सुरक्षा के लिए किस तरह के कदम उठाए जाने चाहिए, यह अटल जी ने भारत को परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित करके साबित कर दिखाया था। #मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण के लिए अटल जी का समर्पित जीवन सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। उनकी विचारधारा, आदर्श और राष्ट्र के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए भी मार्गदर्शक बने रहेंगे। इस अवसर पर अटल जी की स्मृतियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने उनके आदर्शों और राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया।

Sikanderpur, Ballia | Aug 16, 2026

#लोक निर्माण राज्य #मंत्री #बृजेश सिंह का बलिया आगमन, पूर्व विधायक #संजय यादव ने किया स्वागत

#बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह के बलिया आगमन पर सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संजय यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास एवं विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई।

संजय यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, पुल एवं अन्य लोक निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं के माध्यम से आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।

मंत्री बृजेश सिंह ने भी क्षेत्र के विकास को लेकर आवश्यक सहयोग एवं प्राथमिकता के साथ कार्य कराने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला।

#लोक निर्माण राज्य #मंत्री #बृजेश सिंह का बलिया आगमन, पूर्व विधायक #संजय यादव ने किया स्वागत #बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह के बलिया आगमन पर सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर संजय यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह का स्वागत किया। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्र के विकास एवं विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई। संजय यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क, पुल एवं अन्य लोक निर्माण से जुड़ी परियोजनाओं के माध्यम से आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। मंत्री बृजेश सिंह ने भी क्षेत्र के विकास को लेकर आवश्यक सहयोग एवं प्राथमिकता के साथ कार्य कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला।

Sikanderpur, Ballia | Aug 16, 2026

स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के पैतृक गांव पहुंचे पूर्व MLC बृजेश सिंह

शुक्रवार को पूर्व MLC बृजेश सिंह ने रसड़ा क्षेत्र के खनवर गांव पहुंचकर दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

गौरतलब है कि 5 अगस्त 2026 को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से बलिया सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।

स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के पैतृक गांव पहुंचे पूर्व MLC बृजेश सिंह शुक्रवार को पूर्व MLC बृजेश सिंह ने रसड़ा क्षेत्र के खनवर गांव पहुंचकर दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय उमाशंकर सिंह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। गौरतलब है कि 5 अगस्त 2026 को दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से बलिया सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।

Sikanderpur, Ballia | Aug 16, 2026

#ज्ञान कुंज एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

#बलिया।।

 ज्ञान कुंज एकेडमी, बंशी बाजार, बलिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. देवेन्द्र सिंह एवं अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान, सरस्वती वंदना, दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ‘डांस इंडिया’, ‘आकाश चूमे तिरंगा’, ‘आर्मी डांस’ और ‘मेरा मुल्क मेरा देश’ सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मिडिल वर्ग के बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं, वहीं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं संगीत के माध्यम से पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. देवेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों की भूमिका देशहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है। तेजी से विकास कर रहा भारत युवाओं और विद्यार्थियों के सामर्थ्य के बल पर ही विश्व समुदाय में अपनी मजबूत पहचान बनाए रख सकता है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय ने कहा कि देश आज स्वतंत्रता दिवस का महापर्व मना रहा है। भारत आज विश्व के प्रमुख देशों में अपना स्थान बनाए हुए है, जिसका महत्वपूर्ण आधार शिक्षा तथा ज्ञान-विज्ञान है।

उप-प्रधानाचार्या शीला सिंह ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर पूरे पूर्वांचल में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

विद्यालय के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पाण्डेय ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में चारों ओर तिरंगे लहराते नजर आए और पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। ज्ञान कुंज एकेडमी शिक्षा, ज्ञान-विज्ञान, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जे.पी. तिवारी, दीपक तिवारी, राजकुमार पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, रविंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मण चौहान, प्रियंका तिवारी, निशा तिवारी, नर्बदा गुप्ता, सागर वर्मा, उमेश चंद, अनिल शर्मा, सौरभ वर्मा, सुप्रिया सिंह, रोशन आरा, संगीत शिक्षक उमेश उजाला, नृत्य शिक्षक लवकेश एवं रविंद्र कुमार चौहान, शीबा नाज, अलका, सुप्रिया श्रीवास्तव, खुशी सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वहीं विद्यालय के स्टूडेंट काउंसिल के हेड बॉय बादल सिंह, हेड गर्ल मंतसा, आर्या सिंह, अदिति सिंह, अभिषेक पाण्डेय, अर्पिता तिवारी, सूरजभान सिंह एवं आदित्य सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया। पूरा कार्यक्रम उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

#ज्ञान कुंज एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस #बलिया।। ज्ञान कुंज एकेडमी, बंशी बाजार, बलिया में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. देवेन्द्र सिंह एवं अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान, सरस्वती वंदना, दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ‘डांस इंडिया’, ‘आकाश चूमे तिरंगा’, ‘आर्मी डांस’ और ‘मेरा मुल्क मेरा देश’ सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। मिडिल वर्ग के बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं, वहीं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं संगीत के माध्यम से पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. देवेन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों की भूमिका देशहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है। तेजी से विकास कर रहा भारत युवाओं और विद्यार्थियों के सामर्थ्य के बल पर ही विश्व समुदाय में अपनी मजबूत पहचान बनाए रख सकता है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुधा पाण्डेय ने कहा कि देश आज स्वतंत्रता दिवस का महापर्व मना रहा है। भारत आज विश्व के प्रमुख देशों में अपना स्थान बनाए हुए है, जिसका महत्वपूर्ण आधार शिक्षा तथा ज्ञान-विज्ञान है। उप-प्रधानाचार्या शीला सिंह ने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर पूरे पूर्वांचल में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। विद्यालय के अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पाण्डेय ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में चारों ओर तिरंगे लहराते नजर आए और पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। ज्ञान कुंज एकेडमी शिक्षा, ज्ञान-विज्ञान, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जे.पी. तिवारी, दीपक तिवारी, राजकुमार पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, रविंद्र प्रताप सिंह, लक्ष्मण चौहान, प्रियंका तिवारी, निशा तिवारी, नर्बदा गुप्ता, सागर वर्मा, उमेश चंद, अनिल शर्मा, सौरभ वर्मा, सुप्रिया सिंह, रोशन आरा, संगीत शिक्षक उमेश उजाला, नृत्य शिक्षक लवकेश एवं रविंद्र कुमार चौहान, शीबा नाज, अलका, सुप्रिया श्रीवास्तव, खुशी सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं विद्यालय के स्टूडेंट काउंसिल के हेड बॉय बादल सिंह, हेड गर्ल मंतसा, आर्या सिंह, अदिति सिंह, अभिषेक पाण्डेय, अर्पिता तिवारी, सूरजभान सिंह एवं आदित्य सिंह सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया। पूरा कार्यक्रम उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

Sikanderpur, Ballia | Aug 16, 2026