बंजरिया: सिसवनिया वार्ड 12 में गुरुवार को हुई बारिश के कारण जलजमाव, लोगों को हो रही भारी परेशानी
सिसवनिया वार्ड 12 में गुरुवार हुई बारिश के कारण जलजमाव हो गया,जिससे लोगो को भारी परेशानी हो रही है। बता दे कि अचानक हुई बारिश के कारण गली में तलाब जैसी स्थिति हो गई है। जहां बच्चे स्नान कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि जलनिकासी के लिए नाला नही होने के कारण तालाब जैसी स्थिति हुई है।घर से सड़क पर निकलने व सड़क से घर मे जाने व घरों में रहने में भी परेशानी हो रही।