बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में 9 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ CISF ने कार्रवाई तेज कर दी है। CISF की CCL करगली इकाई ने अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाकर कुल 6.48 टन अवैध कोयला बरामद किया अवैध कोयला खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत CISF की सीसीएल करगली इकाई ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाकर कुल 6.48 टन अवैध कोयला बरामद किया।जानकारी के अनुसार,सीसीएल के ढोरी एरिया अंतर्गत तारमी कोल माइंस क्षेत्र के नजदीक से लगभग 2.870 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। वहीं, दिन दयाल चौक के पास से करीब 1.610 टन कोयला जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त, सीसीएल के बी एंड के एरिया में कारो एक्सकेवेशन के पीछे स्थित जंगलों से लगभग 2 टन अवैध कोयला बरामद किया गया।बरामद कोयले को नियमानुसार MMDR अधिनियम के तहत आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया।