रामगंजमण्डी: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, कदम उठाने से पहले दोस्त को भेजा था मैसेज
रामगंजमंडी के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिचितों ने युवक को तुरंत फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे मोहल्लेवासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक सुमित मीणा पुत्र बंटी मीणा घटना से कुछ देर पहले घर