बिंदकी: बिंदकी कस्बे में विहिप और बजरंग दल द्वारा अखंड भारत कार्यक्रम का आयोजन, छात्रों को किया गया जागरूक
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला जहानपुर स्थित श्री आरएसजी इंटर कॉलेज में गुरुवार को दिन में 1:30 बजे से विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल द्वारा संयुक्त रूप से अखंड भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्या रन्नो गुप्ता ने किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष राजेश सिंह ने छात्रों को जागरूक किया।