Public App Logo
मधुबनी के झंझारपुर अनुमंडल स्थित रुद्रपुर थाना परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। सुबह 10:10 बजे थानाध्यक्ष मंजूला मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जिसके बाद पुलिस जवानों ने तिरंगे को सलामी दी और भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारों से परिसर गूंज उठा। राष्ट्रीय गान के बाद शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान थानाध्यक्ष ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर अपराध के प्रति जागरूकता को प्राथमिकता देने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में देश की एकता, अखंडता और शांति के लिए प्रार्थना तथा मिठाई वितरण किया गया। #Rudrapur #Jhanjharpur #Madhubani #BiharNews #IndependenceDay #80thIndependenceDay #Tiranga #RudrapurPolice #MadhubaniNews #DENNewsMadhubani [ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Rudrapur News ] [ Rudrapur Thana ] [ Jhanjharpur News ] [ Madhubani News ] [ Bihar News ] [ Independence Day 2026 ] [ 80th Independence Day ] [ Manjula Mishra ] [ Rudrapur Police ] [ Tiranga ] [ Madhubani Independence Day ] - Madhubani News