बोध गया: दो दिन से लापता पहली कक्षा के छात्र का शव मुहाने नदी में मिला, हत्या की आशंका
Bodh Gaya, Gaya | Aug 16, 2026 बोधगया थाना क्षेत्र के बतसपुर गांव से 14 अगस्त की शाम लापता पहली कक्षा के छात्र अनिकेत कुमार गिरी का शव रविवार की सुबह 11 बजे मुहाने नदी से बरामद हुआ। अनिकेत साइकिल घर में लगाकर बाहर जाने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।