एकमा: सड़क किनारे 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Ekma, Saran | Aug 14, 2026 एकमा थाना क्षेत्र के परसा दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित कोइरी टोला में शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।मृतक की पहचान परसा गढ़ उत्तरी गायत्री मोहल्ला निवासी सियाराम पटेल के 50 वर्षीय पुत्र संतोष पटेल के रूप में हुई है।