मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का आज हसदेव परियोजना के अधीक्षण अभियंता श्री पी.एन.एक्का ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बांध की वर्तमान स्थिति, जलस्तर एवं जलाशय में पानी की आवक तथा गेटों से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति का जायजा लिया।
वर्तमान में बांध के 9 गेट खोले गए हैं, जिनसे लगभग 49 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। जलाशय में पानी की लगातार हो रही आवक को देखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. भारती सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
#BangoDam
#MinimataHasdeoBangoDam
#KorbaDistrict
#Chhattisgarh
Korba, Chhattisgarh | Aug 17, 2026